कमाई के मामले मे अपने पति से आगे है सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, करोड़ों का कई सारे हैं बिजनस

कमाई के मामले मे अपने पति से आगे है सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, करोड़ों का कई सारे हैं बिजनस

Sunil shetty wife Mana Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी धन दौलत से लेकर अपनी शानो-शौकत तक के लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा खबरों के गलियारों में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में एक नाम सुनील शेट्टी का भी है। सुनील शेट्टी अभिनय के साथ-साथ बिजनेस वर्ल्ड में भी अपनी एक खास पहचान रखते हैं।

ऐसे में सुनील शेट्टी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी से ज्यादा उनकी पत्नी के पास संपत्ति है। आगर नहीं तो आइए हम आपको बताएं कि सुनील शेट्टी की पत्नी कि यह कमाई कहां से होती है और उन्होंने अपना पैसा कहां-कहां निवेश किया है।

कौन है सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टीसुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है। सुनील शेट्टी की तरह ही माना शेट्टी की भी अपनी एक अलग पहचान है। माना शेट्टी को लेकर कहा जाता है कि वह एक सुपर वुमन है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में भले ही डेब्यू न किया हो, लेकिन वह एक अच्छी बिजनेस वुमैन है। आज माना एक साथ कई बिजनेस संभाल रही है। इसके साथ-साथ वह एक सोशल वर्कर और रियल स्टेट की क्वीन भी कही जाती है।

बता दे माना शेट्टी ने सबसे पहले अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम की एक रियल स्टेट प्रोजेक्ट कंपनी शुरू की थी। इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्होंने मुंबई में कई सारे लग्जरी विला भी बनाए।

इस दौरान उन्होंने करीब 6500 स्क्वायर फुट में एक विला बनाया है, जो हर तरह की सुख सुविधाओं से लैस है। इस प्रोजेक्ट के अलावा माना शेट्टी एक लाइफ़स्टाइल स्टोर भी चलाती है, जिसमें वह सजावट से लेकर रोजमर्रा तक कि हर लग्जरी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को सेल करती है।

एक फेमस सोशल वर्कर है माना शेट्टीमाना शेट्टी एक बिजनेस वुमैन होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर भी है। वह सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हुई है। इस एनजीओ के फंड को जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर एक ‘आराइश’ नाम की एक प्रदर्शनी लगाती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी की सालाना कमाई 100 करोड रुपए के करीब है, जिसमें उनकी पत्नी माना शेट्टी की काफी अहम भूमिका रहती है, क्योंकि इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा उन्हीं के बिजनेस के जरिये आता है।

सुनील शेट्टी के पास आलीशान घर, कई लग्जरी गाड़ियां और कई महंगी बाइक के भी है। बता दे सुनील शेट्टी ने अपना पैसा रेस्टोरेंट बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं, लेकिन इन सबके बावजूद उनकी कमाई अपनी पत्नी माना शेट्टी से कम है।

सुनील शेट्टी और मानस शेट्टी की लव माना शेट्टी और सुनील शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बता दे सुनील और माना शेट्टी ने साल 1991 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। माना और सुनील शेट्टी की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पावरफुल जोड़ियों में से कहा जाता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *