प्रियंका-निक को इस हाल में देख कर शर्मा गयी बहन परिणीति, कहा – दीदी जीजाजी पब्लिकली यह मत किया करो

प्रियंका-निक को इस हाल में देख कर शर्मा गयी बहन परिणीति, कहा – दीदी जीजाजी पब्लिकली यह मत किया करो

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब देसी नहीं रही, अब वे एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है। एक ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी मीडिया में भी कई बार सुर्खियां बनाने में कामयाब होती हैं। दुनियाभर के लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अभिनय में तो उम्दा हैं ही मगर उनका फैशन सेंस भी लोगों को खूब भाता है।

हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में कम ही एक्टिव हैं। ज़्यादातर समय वे इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ ही बीता रही हैं। वहीं सोशल मीडिया के ज़रिए भी वे लगातार अपने चाहने वालों के सम्पर्क में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली प्रियंका आये दिन इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज़ और फोटों शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी ही एक बेहद ही ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। यही तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोगों को यह तस्वीर बहुत प्यारी लग रही है तो कुछ लोगों को यह तस्वीर पसंद नहीं आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने दरअसल हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अभिनेत्री जहां बिकिनी डाले सनबाथ का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका अपना टोन्ड फिगर भी फ्लॉन्ट दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बात अगर दूसरी तस्वीर की करें तो इसमें एक्ट्रेस पेट के बल लेटी हुई दिख रही हैं और उनके पीछे निक जोनस कांटा-छुरी लिए कुछ करते दिख रहे हैं। प्रियंका इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखती हैं कि, ‘स्नैक।’ हालांकि, इस बार प्रियंका को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रियंका की बहन परिणिती चोपड़ा ने इसे देखकर कॉमेंट किया- जीजा जी, दीदी, ये आप लोग क्या कर रहे हैं। इंस्टा पर परिवार के लोग भी हैं। मैं अपनी आंखे बंद करके इस पर लाइक का बटन दबा रही हूं। परिणीति के अलावा प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) की पति के साथ यह हरकत के फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडिया के संस्कार भूल गई, शर्म लाज भूल गई.’ वही एक अन्य ने लिखा, ‘अरे ये क्या देख रहे हैं आप।’ यूजर्स कमेंट कर प्रियंका को संस्कार का पाठ पढ़ा रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *