कपूर खानदान में सबको पानी पिलाने वाली है शशि जी की पोती, हॉटनेस देख अटक जाएंगी सांस
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस शशी कपूर की एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर की फिल्मों को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना तब किया जाता था जब ये फिल्में रिलीज़ हुई थी। शशि कपूर अपने आप में एक लेजेंड्री एक्टर थे।
शशि कपूर एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ हैंडसम हंक के तौर पर भी जाने जाते थे। गौरतलब है कि शशि कपूर ने साल 2017 में अपनी आखिरी सांसे ली थी। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा याद करते हैं। आज भी उनकी कई पुरानी तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी पोती की तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिस बारे में आज हम बात करने वाले हैं।
बता दें कि शशि कपूर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वो आज भी कभी अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी पोती है। हाल ही में उनकी पोती की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक्टर की पोती का नाम आलिया कपूर है।
आलिया एक्टर शशि कपूर के सबसे बड़े बेटे करण कपूर की बेटी हैं। आलिया के पिता करण कपूर भी एक समय पर बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। लेकिन फिल्में न चलने के बाद उन्होंने तस्वीरें खींचने की ओर अपना रुख कर लिया। करण कपूर दिखने में बिल्कुल शशि कपूर के हमशक्ल लगते हैं। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो तस्वीरें आलिया कपूर की हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है मानो कोई परी जमीन पर उतर आई हो। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही जमकर प्यार भी लुटाते हैं।
बता दें कि आलिया अपनी लाइफ इंज्वाय कर रही हैं। वो फिल्मी दुनिया से तो दूर हैं, लेकिन वो एक बेहतरीन स्केचर हैं। आलिया दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने स्केचेज़ को शेयर करती रहती हैं। आलिया भले ही दूसरे देश में रहती हों लेकिन कजिन करीना और करिश्मा के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। तैमूर के जन्म पर भी आलिया अपने पिता करण कपूर के साथ कपूर फैमिली के गेट-टू-गेदर में शामिल हुई थी।
बता दें कि एक्टर शशि कपूर के तीन बच्चे हैं करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। तीनों ने फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाया, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं उनके बच्चों का फिल्मी दुनिया में आने का मन नहीं है। शशि कपूर के सभी पोते-पोतियां अपनी लाइफ में बिजी हैं।