‘हमारा कोहिनूर वापस करो’ मुद्दे पर रवीना टंडन भी उतरी मैदान में, शेयर किया ऐसा Video जिसने खोल दी अंग्रेजों की पोल

‘हमारा कोहिनूर वापस करो’ मुद्दे पर रवीना टंडन भी उतरी मैदान में, शेयर किया ऐसा Video जिसने खोल दी अंग्रेजों की पोल

पिछले दिनों ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सेकेंड के गुजरने की खबर सामने आई थी। 96 साल की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके गुजर जाने की खबर पर लोगों ने काफी शोक जताया। इसके साथ ही महारानी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आ रहीं हैं। वो किस तरह से रहती थीं, कैसे उनके शौक थे। साथ ही उनके पास क्या क्या अनमोल चीजें थीं इस पर भी बात की जा रही है। इन सबके बीच कोहिनूर हीरा भी ट्रेंड होने लगा।

लोग डिमांड करने लगे कि कोहिनूर को वापस किया जाए। एलिजाबेथ के गुजरने के साथ ही भारत के हीरे की वापसी की भी मांग होने लगी है। इस पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। रवीना टंडन ने मशहूर कॉमेडियन जॉन ओलिवर का एक वीडियो शेयर किया है।

रवीना ने शेयर किया वीडियो: महारानी एलिजाबेथ के जाने के बाद से लोग भारत में कोहिनूर को फिर से देखना चाहते हैं। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटी भी इस पर राय पेश कर रहे हैं। रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ये इच्छा जाहिर की। उन्होंने कॉमेडियन और राजनीतिक कमेंटेटर जॉन का मजाकिया वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में शो के होस्ट कहते हैं- भारतीय डिमांड कर रहे हैं कि कोहिनूर को वापस किया जाना चाहिए। कोहिनूर भारत से लाया गया था जो अब महारानी के ताज की शोभा बढ़ा रहा है। बता दें कि रॉयल ट्रस्ट कलेक्शन के अनुसार दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1953 में इसे अपने राज्यअभिषेक के दौरान पहना था।

इस वीडियो में अंग्रेजों के कलाकृतियों के चोरी करने पर व्यंग करते हुए जॉन ने काफी मजेदार बातें कहीं हैं। ओलिवर ने कहा- सिर्फ कोहिनूर हीरा ही नहीं बल्कि दुनियाभर की कई ऐतिहासिक चीजें ब्रिटेन दुनियाभर से लेकर आया है। अगर वो सभी चीजें वापस करने लगे तो मशहूर ब्रिटिश संग्रहालय खाली हो जाएगा। जो क्राइम का गवाह है।

ये है कोहिनूर का इतिहास: अब ओलिवर की इन बातों को रवीना ने भी सही बताया है। रवीना भी इस बात पर हंसने से खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जबरदस्त, उनकी पंचलाइन। पूरे ब्रिटिश संग्रहालय को सक्रिय अपराध स्थल घोषित कर देना चाहिए। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सच में गजब का मजेदार एक्स्प्लेनेशन दिया गया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया है।

जानकारी के लिए बता दें कि कोहिनूर सबसे मशहूर हीरा है। बताया जाता है कि मूल रुप से ये लगभग 793 कैरेट का था। अब ये लगभग 105.6 कैरेट का रह गया है। एक समय ऐसा था जब इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता था। ये हीरा सबसे पहले क्वीन विक्टोरिया को सौंपा गया था। उसके बाद ये हीरा क्वीन एलेक्जेंड्रा के पास था। उनके गुजरने के बाद ये हीरा क्वीन मैरी के पास पहुंचा था। इसके बाद कोहिनूर को क्वीन एलिजाबेथ को सौंपा गया था। अब इसे चार्ल्स 3 की पत्नी कैमिला के सिर पर सजाया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *