लॉस एंजेलिस में पति संग 150 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें एक्ट्रेस के घर के अंदर की तस्वीरें

लॉस एंजेलिस में पति संग 150 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें एक्ट्रेस के घर के अंदर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस इन दिनों पति के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। उसके घर पर एक नज़र डालें।

प्रियंका और निक का लॉस एंजेलिस में एक आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है।

एक्ट्रेस के घर में जिम, मंदिर, पूल और गार्डन से लेकर सारी सुविधाएं हैं।

इंटीरियर की बात करें तो प्रियंका के घर का ज्यादातर हिस्सा व्हाइट और क्रीम कलर से सजाया गया है।

यह घर का लिविंग एरिया है। जहां दीवारों पर सफेद रंग किया गया है वहीं बैठने के लिए सफेद सोफे का इस्तेमाल किया गया है।

प्रियंका ने अपने गार्डन एरिया में एक झूला भी लगाया है। जहां एक्ट्रेसेस अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस को कई बार घर में पूल पार्टी करते हुए भी देखा गया है।

बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान में हुई थी। अब ये कपल एक बेटी के माता-पिता हैं

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *