10 सालों में एक भी हिट फिल्म नहीं मगर फिर भी सनी है करोड़ों की मालकिन, ऐसे कमाती हैं पैसे
सनी लियोनी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा में से एक हैं। उनके अभिनय से ज्यादा खूबसूरती के चर्चे होते है। सनी ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। बतौर अभिनेत्री सनी फिल्मों में भले ही कमाल ना दिखा पाई हों लेकिन उन्हें शोहरत की कोई कमी नहीं है। फिल्मों में उनके आइटम नंबर काफी पसंद किए जाते हैं। साल 2012 में उन्होंने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।हाल ही उन्होंने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। सनी ने फिल्म एक पहेली लीला, मस्तीजादे और रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में काम किया। उन पर फिल्माए सभी गाने सुपरहिट रहे हैं। उन्हें सॉन्ग बेबी डॉल और लैला मैं लैला के लिए काफी तारीफ मिली है।
बिग बॉस ने बदली सनी की किस्मत: सनी लियोनी एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने इस इंडस्ट्री मेम काफी नाम कमाया। इसके बाद उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था। बिग बॉस में महेश भट्ट की नजर सनी लियोनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को फिल्म जिस्म 2 का ऑफर दिया था। इस फिल्म में वो रणदीप हुड्डा के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किए। आज वो करोड़ों की मालकिन हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ, घर और कार कलेक्शन के बारे में।
सनी अपने परिवार के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। इस बंगले की कीमत 16 करोड़ रुपये है। सिर्फ इतना ही नहीं सनी के पास एक घर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में है। इंग्लिशन स्टाइल में बने इस बंगले को सनी ने ड्रीम नाम दिया है। उन्होंने ये आलीशान मेंशन अपने 36वें जन्मदिन पर खरीदा था। कोरोना के वक्त वो अपने परिवार के साथ यहीं रह रहीं थीं।
सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई स्थित फ्लैट में रहती हैं। उनके साथ उनके तीन बच्चे भी रहते हैं। सनी बेहद शानदार घर में रहती ही हैं साथ ही उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। सनी के कार कलेक्शन में मसेराटी घिबली नेरिसमो, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए5 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
इतनी संपत्ति की मालकिन हैं सनी: सनी एक सफल मॉडल और स्टार होने के साथ साथ एक सफल बिजनेस वुमैन भी हैं। उन्होंने अपने ऊपर बनी सीरीज करनजीत कौरः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी में काम किया था। इस सीरीज में उनके स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है। साथ ही इसमें ये दिखाया गया है कि कैसे छोटी सी उम्र से ही उन्होंने पैसे कमाना शुरु कर दिया था। आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
सनी फिल्म और आइटम नंबर तो करती ही हैं। साथ ही वो बहुत से ब्रैंड को एंडोर्स भी करती हैं। सनी कई स्टेज शोज में भी काम करती हैं। इसके जरिए वो काफी पैसे कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर है। वो एक महीने में करीब 1 करोड़ की कमाई करती हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी नई फिल्म के लिए कास्ट किया है। फैंस को उम्मीद है कि उन्हें पर्दे पर सनी का नया अवतार देखने को मिलेगा।