जमानत के बाद पहली बार केआरके ने तोड़ी चुप्पी, कहा – मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर, शाहरुख खान….
बॉलीवुड अभिनेता और क्रिटिक कमाल राशिद कुमार उर्फ़ केआरके बीते दिनों मुश्किलों में पड़ गए थे। दरअसल, उनके एक विवादित ट्वीट को लेकर से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स करण जौहर और आमिर खान को इसका मास्टर माइंड बता रहे थे। हालांकि, अब केआरके जमानत पर बाहर आ गए है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनके गिरफ्तारी के पीछे किसका हाथ है।
केआरके की गिरफ्तारी का जिम्मेदार कौन? हाल ही में केआरके ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार, इन सभी का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है।’ साथ ही कमाल राशिद कुमार ने जेल में अपनी हालत के बारे में बताते हुए ट्वीट किया।
Many people are saying that @karanjohar was behind my arrest. No, it’s not true. #Karan #SRK #Aamir #Ajay #Akshay etc have nothing to do with my arrest.
— KRK (@kamaalrkhan) September 14, 2022
उन्होंने लिखा था, ‘मैंने लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी पी-पीकर गुजारे हैं। ऐसे में मेरा वजन भी 10 किलो कम हो गया है।’ गौरतलब है कि साल 2020 में किए गए केआरके के एक ट्वीट को लेकर मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसमें केआरके ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं, उन्हें 2019 में लगाए गए फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छेड़ के आरोप के चलते भी जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है।
केआरके को एयरपोर्ट से पुलिस ने किया था गिरफ्तार: खबरों की मानें तो मुंबई पुलिस ने बताया कि जून 2021 में केआरके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और आईपीसी 509 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में एक शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सु’अल फेवर की मांग की थी। पिछले हफ्ते ही केआरके को मुंबई पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। दुबई से आने के बाद ही केआरके को एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
I am considering to join a political party soon. क्योंकि देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना ज़रूरी है, अभिनेता नहीं!🙏🏼🌹
— KRK (@kamaalrkhan) September 15, 2022
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता और क्रिटिक कमाल राशिद कुमार उर्फ़ केआरके अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और फिल्मीं सितारों पर निशाना साधते हैं। साथ ही केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके फिल्मों और एक्टर को लेकर वह अपनी राय देते नजर आते हैं। उनके बयानों के चलते ही उन्हें ट्विटर ब्लॉक कर दिया गया था, लेकिन बावजूद इसके वो अपनी राय पर राय रखना नहीं छोड़ते।