आमिर ख़ान से अफेयर की खबरों के बीच फातिमा का बड़ा बयान, कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले दिया साथ से’क्स करने का ऑफर
बॉलीवुड के स्टार्स की लाइफ चकाचौंध से भरी हुई है, कई लोगों को लगता है कि ज़िन्दगी वही जी रहे हैं। इसकी वजह है सोशल मीडिया, जिस पर सेलिब्रिटी अपनी खुशाल लाइफ की कई सारी पोस्ट करते हैं। अपने चाहने वालों को अपनी हर अपडेट देते हुए अपने घर और अपने टूर की भी जानकारी देते हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जिनके लाखों फॉलोवर्स भी है। जिसके सोशल मीडिया पर जितने ज़्यादा फॉलोवर्स होते हैं वो आज के दौर में उतना कामयाब माना जाता है। हालांकि इन सब मापांक के बाद भी बहुत से सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया से दूरी बनाने में ही यकीन रखते हैं। उसमें अब एक नाम दंगल गर्ल फातिमा का भी शामिल हो गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में फ़िल्म दंगल से कामयाबी का स्वाद चखने वाली फातिमा सना शेख ने फैसला लिया है कि वो अब कुछ समय सोशल मीडिया से दूर ही रहेगी। फातिमा का निर्णय सुनने के बाद फैन्स भी मिला जुला रिस्पॉन्स ही दे रहे हैं। कुछ लोग जहां फातिमा के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके इस निर्णय से निराश भी हैं। हालांकि हमारे देश में प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार प्राप्त है कि वो अपने निजी जीवन को कितना निजी रखना चाहता है। मगर फैंस तो फिर भी फैंस ही होते हैं।
फातिमा के सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद अब फैंस में उनके निजी जीवन को जानने की और जिज्ञासा बढ़ गयी है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से फातिमा के जीवन की कुछ बातें बताने वाले हैं जिसे शायद आप अभी तक नहीं जानते हो। ऐसा ही एक किस्सा उनका एक लड़के के साथ झगड़ा जिसमें हाथापाई की भी नौबत आ गयी थी।
फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने एक किस्सा बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं जीम खत्म करके रास्ते में अपने घर की तरफ जा रही थी। एक लड़का मुझे उस दौरान रास्ते में मिला जो मुझे बुरी तरीके से घूर रहा था। जब मैंने उसे घूरने के लिए मना किया तो उसने जवाब में अकड़ कर कहा मेरी मर्जी मैं तो घुरूँगा। इसी बात पर मेरी और उस लड़के में बहस होनी शुरू हो गयी।”
फातिमा ने आगे बताया कि बहस ज़्यादा बढ़ी तो बात हाथापाई पर आ गयी। फातिमा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लड़के को थप्पड़ मारा तो बदले में लड़के ने भी उन्हें घुसा मार दिया। जिसके बाद फातिमा जमीन और गिर गयी। फातिमा के अनुसार उन्होंने इसके बाद अपने पिता को फोन किया और उन्हें पूरा किस्सा बताया। फातिमा के पिता दो चार लड़कों के साथ मौके पर पहुंचे मगर तब तक वो लड़का वहां से भाग चुका था।
बता दें आमिर खान की फ़िल्म दंगल से अपनी अलग पहचान बनाने वाले फातिमा ने अपनी अलग जगह बनाई थी, फातिमा इसके पहले बाल कलाकार के रूप में भी बॉलीवुड में काम कर चुकी है। फातिमा बॉलीवुड को अच्छे से जानती है काफी लंबे समय से वो इसमें काम कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में काम करने के लिए एक्ट्रेस को समझौता करना पड़ता है? इसका जवाब देते हुए फातिमा ने बताया कि वे खुद भी इस तरह की चीज़ों का इंडस्ट्री में सामना कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इंडस्ट्री के जुड़े लोगों ने मुझे साफ साफ कहा कि अगर आपको काम करना है तो साथ मे सोना पड़ेगा। इसके अलावा उनके काम दुसरो को भी दे दिए गए क्योंकि उनके पास रिफरेंस था।