Nita Ambani के गले के हार पर टिक गईं नजरें, होने वाली बहू का मोती वाला ब्लाउज हुआ फेल

Nita Ambani के गले के हार पर टिक गईं नजरें, होने वाली बहू का मोती वाला ब्लाउज हुआ फेल

Nita Ambani: मनीष मल्होत्रा की पार्टी में वैसे तो हर मेहमान ही शानदार लुक में शरीक हुआ था, लेकिन Nita Ambani जिस तरह से तैयार होकर पहुंचीं, उसके आगे तो यंग अदाकाराएं और उनकी खुद की होने वाली बहुरानी तक मानो फीकी सी पड़ गई। यकीन न हो तो तस्वीरें देख लें। बॉलीवुड के गलियारों में दिवाली सेलिब्रेशन अभी से ही शुरू हो चुका है। इस फेस्टिवल की पहली पार्टी भारत के नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दी।

Nita Ambani
Nita Ambani

उनके लैविश बंगले पर मानो पूरा बीटाउन उमड़ पड़ा। सभी स्टार्स के बीच वीवीआईपीज की मौजूदगी भी दर्ज की गई। इनमें से एक Nita Ambani थीं, जो अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ मेहमान बनकर शरीक हुई थीं। Z+ सुरक्षा के साथ पहुंचीं मिसिस अंबानी वैसे तो हमेशा ही क्लासी एंड गॉरजस लगती हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने ट्रडिशनल लुक में मॉर्डन जूलरी का एडिशन किया था, वो उनके ओवरऑल लुक को सुपर अट्रैक्टिव बना गया। यहां तक कि स्टाइलिश खूबसूरत राधिका तक अपनी सास के आगे फीकी पड़ गई।

Nita Ambani
Nita Ambani

मनीष के घर देर रात हुई पार्टी के लिए Nita Ambani ने जो कलर चुना था, वो बिल्कुल परफेक्ट था। मिसिस अंबानी ने मिडनाइट ब्लू कलर की साड़ी पिक की थी, जिसे उन्होंने पारंपरिक तरीके से ही वेअर किया था। इसके साथ मैचिंग का ब्लाउज था, जो एकदम प्लेन डिजाइन का रखा गया था।

साड़ी में यूं जुड़ा ब्लिंग एलिमेंट

Nita Ambani की डेलिकेट शीयर फैब्रिक से तैयार साड़ी पर ओवरऑल माइक्रो साइज के क्रिस्टल्स लगे थे, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट जोड़ रहे थे। इसकी बॉर्डर पर रफल्स डाले गए थे, जो उसे मॉर्डन टच दे रहे थे। वहीं इसके ब्लाउज की स्लीव्स की बॉर्डर पर क्रिस्टल्स को चेन की तरह पिरोया गया था। ये बाजूबंद जैसा इफेक्ट क्रिएट करता लगा।

Nita Ambani
Nita Ambani

स्टेटमेंट नेकलेस ने चुराया ध्यान

वैसे इस पूरे लुक की यूएसपी तो Nita Ambani के गहने रहे। उन्होंने हाथों में हीरे से सजी चूड़ियां और कान में फ्लोरल शेप्ड डायमंड स्टड्स पहने थे। उनकी अंगूठी का डायमंड तो इतना बड़ा था कि इस साइज का हीरा भारत में किसी और के पास शायद ही हो। वहीं लुक के सबसे अट्रैक्टिव पॉइंट यानी उनके स्टेटमेंट नेकपीस की बात करें, तो इसकी डिजाइन ऐसी थी कि पूरा लुक ही रॉयल एंड क्लासी बन गया।

Nita Ambani
Nita Ambani

राधिका का टीज करता लुक
राधिका मर्चेंट ने अपनी सास के साथ पार्टी में जाने के लिए सफेद रंग का अटायर चुना था। उन्होंने शरारा पहना था, जिसके ऊपर सुनहरा सितारा वर्क किया गया था। इसके साथ क्वीन ऐन नेकलाइन वाला ब्लाउज था, जो मिड साइज्ड मोतियों से सजा था। इस टीज करते लुक में राधिका अपने ऐब्स भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Nita Ambani
Nita Ambani

स्टनिंग चोकर नेकलेस और हीरे के कंगन
राधिका की जूलरी उनके कपड़ों से परफेक्टली मैच कर रही थी। उन्होंने चोकर नेकलेस पहना था, जिसमें मोती और हीरे लगे थे। वहीं हाथों में हीरे के कंगन देखे जा सकते थे। राधिका के पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स तो ऐसे थे, जो किसी वेस्टर्न गाउन के साथ भी आराम से पेयर किए जा सकते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *