कसौटी जिंदगी की फेम Erica Fernandes का छलका दर्द, कहा- बॉलीवुड में टीवी एक्ट्रेस के साथ किया जाता हैं भेदभाव

कसौटी जिंदगी की फेम Erica Fernandes का छलका दर्द, कहा- बॉलीवुड में टीवी एक्ट्रेस के साथ किया जाता हैं भेदभाव

Erica Fernandes Bollywood Gang: टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस जल्द शॉर्ट फिल्म्स से ओटीटी डेब्यू करने वाली है। वह जल्द द हॉन्टिंग में नजर आएंगी। यह अमेजॉन मिनी पर 21 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली है।

एरिका फर्नांडिस टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है
एरिका फर्नांडिस टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई शानदार शो किए हैं। इनमें कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज शामिल है। उन्होंने अपनी भूमिकाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। जहां एक और कई कलाकार टेलीविजन से सफलता मिलने पर फिल्मों में आ जाते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

” alt=”” />

एरिका फर्नांडिस को बॉलीवुड डेब्यू के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है
वही , एरिका फर्नांडिस को इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके चलते वह कई नई जगह भी प्रयास करती नजर आ रही है। एरिका फर्नांडिस की आयु 29 वर्ष है और वह अपनी शॉर्ट फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। द हॉन्टिंग ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें :बीच सड़क पर रोमांटिक हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, लिप टू लिप Kiss का VIDEO वायरल

‘बॉलीवुड में टीवी कलाकारों को नीचा देखा जाता है’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

अब इसे लेकर एरिका फर्नांडिस ने बात की है। जब उनसे बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, ”बॉलीवुड में काम मिलने के लिए आपको किसी ग्रुप का हिस्सा होना पड़ता है या आपके संपर्क होने चाहिए। यही सच बात है। टीवी कलाकारों को नीचा देखा जाता है। हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। बॉलीवुड और टीवी कलाकारों को दो नजर से देखा जाता है। मेरे साथ भी हुआ है। कई बार हुआ है और कई टीवी कलाकार आपको यही उत्तर देंगे।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

एरिका फर्नांडिस ने टीवी स्टार और मूवी स्टार के अंतर को भी बताया
जब उनसे पूछा गया कि एक टीवी स्टार और मूवी स्टार में क्या अंतर है। इस पर उन्होंने कहा, ”टीवी कलाकारों का प्रभाव दर्शकों पर ज्यादा होता है क्योंकि वह उनके घरों में डेली आते हैं। वहीं, अगर फिल्मी कलाकारों की बात करे तो जब तक लोग फिल्में देख रहे होते हैं, तभी तक उनसे जुड़ाव होता है। जैसे ही लोग सिनेमाघरों से बाहर निकलते हैं। वे उन्हें भूल जाते हैं। इसके चलते लंबे समय तक टीवी आप पर छाप छोड़ने में सफल होता है। यही हमारी पहचान है।” एरिका फर्नांडिस द हॉन्टिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसका जॉनर हॉरर है।

ये भी पढ़ें :बर्लिन से अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शेयर की लिफ्ट वाली फोटो, सेल्फी वायरल 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *