Sonam Kapoor ने अनोखे अंदाज में पहनी साड़ी, लंदन में अपने स्टाइल से गिराईं हुस्न की बिजलियां

Sonam Kapoor ने अनोखे अंदाज में पहनी साड़ी, लंदन में अपने स्टाइल से गिराईं हुस्न की बिजलियां

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने साड़ी में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं। सोनम जो भी कपड़े कैरी करती हैं, उसे बेहद ही स्टाइलिश लुक देती हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Instagram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। अब अनिल कपूर की लाडली ने लंदन से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम कॉपर कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। यहां देखें सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें।

ये भी पढ़ें : अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी: द नाइट मैनेजर 2 की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सेलेब्स 

सोनम कपूर का आउटफिट
इन तस्वीरों में सोनम कपूर कॉपर कलर कर प्रिंटिड साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लेपर्ड प्रिंट का स्टॉल कैरी किया हुआ है।इस तस्वीर में सोनम कपूर सोफे पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपनी पलकें झुकाकर पोज दे रही हैं।

सोनम कपूर के ईयररिंग्स और हेयरस्टाइल
इस आउटफिट के साथ सोनम कपूर ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और साथ ही कानों में ग्रीन कलर की ईयररिंग्स पहनी हुई है। इस साड़ी में सोनम कपूर बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।++

सोनम कपूर का मेकअप
इस आउटफिट के साथ सोनम कपूर ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। फोटो में एक्ट्रेस अपनी ठोड़ी पर उंगली रखकर खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं।सोनम कपूर इस तस्वीर में अपना स्टॉल संभालती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं के फैंस भी दीवाने हो गए हैं।

सोनम कपूर पर खूब जंचती है साड़ी
एक्ट्रेस सोनम कपूर पर साड़ी खूब जंचती हैं। एक्ट्रेस अक्सर साड़ी में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ जाती हैं।सोनम कपूर की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “स्टनिंग।”

ये भी पढ़ें : Kartik Aaryan ने Kiara Advani को ऊप्स मोमेंट से बचाया, वीडियो वायरल होने पर हो रही एक्टर की तारीफ 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *