Sherlyn Chopra ने पार की बोल्डनेस की हदें, वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास

Sherlyn Chopra ने पार की बोल्डनेस की हदें, वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास

Sherlyn Chopra Latest Video : एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का बीते दिनों एक वीडियो आया था जिसमें वह फ्रंट और साइड कट ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनकी उर्फी जावेद से तुलना कर दी। ट्रोल होने के बाद भी शर्लिन चोपड़ा पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उनका एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तो शर्लिन चोपड़ा और भी ज्यादा बोल्डनेस दिखाई है। शर्लिन चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी फिर से लोगों ने क्लास लगाई है। आइए देखते हैं कि शर्लिन चोपड़ा के वीडियो में ऐसा क्या है।

ये भी पढ़ें : बॉबी देओल की पत्नी ने करीना कपूर को जड़ा था थप्पड़, गुस्से से तिलमिलाई एक्ट्रेस ने उठाया ऐसा कदम 

शर्लिन चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज
शर्लिन चोपड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि शर्लिन चोपड़ा एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने लेगिंग्स के साथ यूनिक स्टाइल की ब्रा पहनी हुई है और इसके ऊपर जैकेट पहना हुआ है। इस तरह से शर्लिन चोपड़ा ने अपना कर्वी फिगर जमकर फ्लॉन्ट किया। शर्लिन चोपड़ा अपने साथ मौजूद शख्स के कहती हैं कि उन्हें गर्मी लग रही है और जब उन्हें गर्मी लगती है तो वह जैकेट उतार देती हैं। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और अधिकतर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘उर्फी जावेद के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बदतमीज औरत।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बेशर्मी की तो हद हो गई, बेचारा लड़का भी शर्मा गया।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘उर्फी जावेद की जगह लेना चाहती है क्या।’ इस तरह से तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने शर्लिन चोपड़ा की क्लास लगाई है। शर्लिन चोपड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘टाइम पास’, ‘रेड स्वस्तिक’, ‘गेम, ‘कामसूत्र’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें : एफिल टावर पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘बवाल’ का प्रीमियर, ऐसा करने वाली पहली इंडियन मूवी

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *