Sonakshi Sinha के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Zaheer Iqbal, तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘आई लव यू’
Zaheer Iqbal Birthday Wish To Sonakshi Sinha : बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के परिवार के सदस्यों और करीबियों के अलावा तमाम फैंस ने बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी सिन्हा को उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए जो बर्थडे पोस्ट शेयर किया है वो काफी दिलचस्प है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं जहीर इकबाल ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है।
सोनाक्षी सिन्हा के लिए जहीर इकबाल का प्यारा पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर जहीर इकबाल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा फनी और रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। जहीर इकबाल ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। तुम हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकती हो। तुम बहुत अच्छी हो। आगे बढ़ते रहो और हमेशा उड़ती रहो। तुम दुनिया को सबसे पहले देख सकती हो। तुम हमेशा जलपरी जैसी जिंदगी जियो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।’ जहीर इकबाल की इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा को फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ें : विक्की-सारा की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, रिलीज से पहले ही बिक गए इतने टिकट
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सगाई की खबरें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर आती रहती हैं। बीते दिनों तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सगाई की खबरें भी आई थीं और कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा इन खबरों पर भड़क गई थीं। फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा ये दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।