Karan Deol ने दिखाई अपनी वेडिंग एल्बम, सनी देओल के बेटे ने फैमिली संग दिए प्यारे पोज
Karan Deol Wedding Album : सनी देओल के बेटे करण देओल ने बीती 18 जून को द्रिशा आचार्य के साथ शादी की थी। अब करण देओल ने अपने फैंस के लिए अपना वेडिंग एल्बम शेयर किया है।
करण देओल ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग सात फेरे लिए हैं। करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। करण देओल ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम शेयर की थीं। अब करण देओल ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में करण देओल अपनी पत्नी द्रिशा आचार्य के अलावा अपने मम्मी और पापा के साथ दिखाई दे रहे हैं। आइए करण देओल की शादी की और तस्वीरें देखते हैं।
धर्मेंद्र ने दिया पोते को आशीर्वाद: करण देओल और द्रिशा आचार्य को आशीर्वाद देने के लिए उनके दादा धर्मेंद और दादी प्रकाश कौर नजर आई हैं। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आए।
करण देओल और द्रिशा आचार्य की फैमिली का फोटो: करण देओल और द्रिशा आचार्य के साथ दोनों की फैमिली एक साथ नजर आईं। करण देओल और द्रिशा आचार्य के फैमिली मेंबर्स ने काफी प्यार पोज दिया।
करण देओल ने परिवार संग क्लिक करवाई फोटो: करण देओल ने अपने मम्मी पापा और चाचा चाची के साथ फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान करण देओल के चाचा अभय देओल भी दिखाई दिए।
करण देओल और द्रिशा आचार्य ने फैमिली संग दिया पोज: करण देओल और द्रिशा आचार्य ने अपनी फैमिली संग पोज दिए। करण देओल और द्रिशा आचार्य की फैमिली एक साथ काफी खुश दिखाई दीं।
करण देओल और सनी देओल का प्यारा अंदाज: करण देओल ने अपने पिता सनी देओल के साथ एक फोटो क्लिक कराई। बाप-बेटे का ये प्यारा पोज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
करण देओल ने दिखाई थी शादी की झलक: करण देओल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में करण देओल और द्रिशा आचार्य हाथ में वरमाला लिए हुए खड़े नजर आ रहे हैं।
करण देओल और द्रिशा आचार्य पर फैंस फिदा: करण देओल और द्रिशा आचार्य मंडप में एक साथ काफी खुश नजर आए। दोनों का दूल्हा और दुल्हन वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।
करण देओल ने पकड़ा था द्रिशा आचार्य: करण देओल ने अपनी दुल्हनिया द्रिशा आचार्य का हाथ पकड़ा। इसको लेकर द्रिशा आचार्य शरम से लाल हो गईं और अपना चेहरा हाथ से ढक लिया।
ये भी पढ़ें :Hrithik Roshan-Saba Azad ने दिए रोमांटिक पोज, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘नाइस कपल’