इन बॉलीवुड स्टार्स की अपने पापा संग हो गई थी अनबन, एक ने चाटा मारने की कही थी बात

इन बॉलीवुड स्टार्स की अपने पापा संग हो गई थी अनबन, एक ने चाटा मारने की कही थी बात

इन स्टार्स का अपने पिता संग हो गया था विवाद: बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। आज यानी फादर्स डे के मौके पर हम आपको बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिनके अपने पिता के साथ रिश्ते सही नहीं रहे हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें : शाहिद कपूर-कृति सेनन की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इसके अलावा बॉलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भी अपने पापा के साथ रिश्ते सही थे। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल है जो आपको हैरान कर देंगे।

अमीषा पटेल (Ameesha Patel): ‘गदर 2’ फेम अमीषा पटेल ने अपने पिता पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की मां ने उनको घर के बाहर कर दिया था।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor): बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के काफी समय तक अपने पिता बोनी कपूर के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। अभी कुछ महीने पहले दोनों साथ में घूमने भी गए थे।

मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat): मल्लिका शेरावत एक्ट्रेस बनने के लिए अपने घर के भाग आई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस के पिता उनसे बहुत नाराज हो गए थे। उनके पिता ने नाम डुबाने तक की बात बोली थी, जो एक्ट्रेस को काफी खराब लगी थी।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut): इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम देख आप हैरान हो गए होंगे। एक्ट्रेस बताया था एक बार उनके पिता ने उन्हें थप्पड़ मारा था, तब एक एक्ट्रेस ने अपने पिता को थप्पड़ मारने की बात कही थी।

उर्फी जावेद (Urfi Javed): एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने पिता कई आरोप लगा चुकी हैं। उर्फी जावेद ने कहा था कि उनके पिता उन्हे मारा करते थे, जिस से वो परेशान हो गई थीं।

रेखा (Rekha):बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा के पिता के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा के पिता ने उन्हे अपनी बेटी की तरह प्यार नहीं दिया।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor): बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर के रिश्ते काफी लंबे समय तक ठीक नहीं थे। दोनों को लेकर कई खबरें भी सामने आई थी। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधी सिंगर असीस कौर, म्यूजिक कंपोजर गोल्डी सोहेल के साथ शुरू की नई जिंदगी

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *