इन बॉलीवुड सितारों के यहां हर बार ग्रैंड होता है ईद का जश्न

इन बॉलीवुड सितारों के यहां हर बार ग्रैंड होता है ईद का जश्न

रमजान के पाक महीने के बाद अब दुनिया भर में धूमधाम से ईद का जश्न शुरू हो चुका है। ऐसे में बॉलीवुड की रंगीन दुनिया की बात करें तो हमारी इंडस्ट्री भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं है। गणपति पूजा से लेकर दिवाली या होली हो, बॉलीवुड के सितारे किसी में भी पीछे नहीं रहते। ऐसे में ईद की इफ्तार पार्टी और फिर ईद का जश्न भी बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है।

बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी ग्रैंड ईद पार्टी के लिए जाने जाते हैं। उन पार्टियों में इंडस्ट्री के सारे छोटे-बड़े नाम पहुंचते हैं और जश्न की रात में डूबते हैं।

आज चलिए आपको उन स्टार्स के बारे में बताएं जो अपनी पार्टियों के लिए काफी फेमस हैं। ये स्टार्स अलग-अलग तरह से ईद मनाने के लिए जाने जाते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ हर साल ईद के मौके पर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में ईद की पार्टी सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे, फिल्म प्रोड्यूसर, सिंगर, डायरेक्टर, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहते हैं। पिछले साल यानी 2022 में भाईजान की बहन अर्पिता ने ईद की पार्टी अपने घर में सेलिब्रेट की थी। इस पार्टी में बहुत बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शाही दावत के अलावा सलमान खान इस खास अवसर पर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से अपने फैंस को ईद की बधाई देते हैं। सलमान खान ईदी के रूप में ईद पर नई फिल्म रिलीज करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनके फैंस भी खुश रहें, जैसे इस साल उनकी ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें : इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं दिनेश कार्तिक, आंकड़ा है बहुत बड़ा

शाहरुख खान

शाहरुख खान ईद के मौके पर ‘मन्नत’ की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस से मिलते हैं। यह पल शाहरुख के फैंस के लिए बहुत खास होता है। किंग खान अपने बेटे अब्राम के साथ हर ईद पर अपने चाहने वालों को बधाई देते हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान के घर में भी ईद की बड़ी पार्टी होती है, जिसमें उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होते हैं।

करीना कपूर खान

कपूर फैमिली भी अपनी पार्टी के लिए बड़ी लोकप्रिय है। अब ऐसे में सैफ अली खान और करीना कपूर खान ईद का जश्न बनाने से कैसे पीछे छूट सकते हैं। रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद के इस अवसर पर सैफ अली खान का पूरा परिवार यानी करीना कपूर, सारा, इब्राहीम, तैमूर, सबा, सोहा और शर्मिला टैगोर एवं कुणाल और बेटी इनाया मौजूद रहते हैं।

संजय दत्त

संजय दत्त के घर में भी ईद की पार्टी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। तमाम व्यंजनों और अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर वह ईद का जश्न मनाते हैं। उनकी वाइफ मान्यता दत्त अक्सर परिवार के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर भी करती रहती हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना उन्हें सबसे ज्यादा भाता है। ऐसे ही और भी बॉलीवुड सेलेब्स ईद का जश्न मनाते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। बॉलीवुड सितारों से संबंधित और भी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करें।

ये भी पढ़ें : अगस्त्य रॉय की हाइट-बॉडी देखकर 16 साल की उम्र में ‘खली’ को टक्कर दे रहा है रोनित रॉय का बेटा

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *