देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिनके पास है करोड़ों की संपत्ति है जिसमें करोड़ों के घर और लग्जरी कार कलेक्शन , देखे Photos Inside

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिनके पास है करोड़ों की संपत्ति है जिसमें करोड़ों के घर और लग्जरी कार कलेक्शन , देखे Photos Inside

प्रियंका चोपड़ा पिछले 21 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी नेट वर्थ 625 करोड़ रुपये की है. प्रियंका एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। उन्होंने सिटाडेल वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं।

आपको बता दे की इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वह एक विज्ञापन में काम करने के लिए 3 करोड़ तक की फीस लेती हैं। अगर वह किसी ब्रैंड को सोशल मीडिया पर एंडोर्स करती हैं, तो एक पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कई नामी कंपनियों में भी पैसे इनवेस्ट किए हैं। इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम Purple Pebble Pictures है। इस बैनर के तले प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ और मराठी फिल्म वेंटिलेटर को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

बता दे की साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में सोना नाम रेस्टोरेंट शुरू किया है, जहां पर इंडियन फूड मिलता है। इस रेस्टोरेंट में अक्सर सेलेब्स खाने के लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं।

ये भी पढ़ें :Pooja Hegde ने पहना 26,500 का ‘चंदेरी’ अनारकली सूट, 4 लाख के ‘क्रिश्चियन डायर’ बैग ने खींचा ध्यान

देसी गर्ल लग्जरी कारों की बड़ी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में ऑडी, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, मिर्सिडीज, पोर्शे जैसी महंगी कारे हैं। इन कारो की कीमत करोड़ों रुपये में है।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा के मुबई में दो घर हैं जिनकी कीमत 7 करोड़ और 8 करोड़ रुपये है। लॉस एंजिल्स में भी उनका लग्जरी घर है जो 100 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा में न्यूयॉर्क सिटी और गोवा में भी एक-एक घर है, जिनकी मालकिन प्रियंका चोपड़ा हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

ये भी पढ़ें :‘उतरन’ फेम Sreejita De का मंगेतर Michael संग वेडिंग कार्ड आया सामने, 1 जुलाई को करेंगी व्हाइट वेडिंग

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *