Bipasha Basu ने अपनी बेटी देवी को दिया क्यूट निकनेम, फैंस भी कर रहे तारीफ

Bipasha Basu ने अपनी बेटी देवी को दिया क्यूट निकनेम, फैंस भी कर रहे तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने 12 नवंबर साल 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया था। देवी के जन्म के कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया था। अब हाल ही में बिपाशा ने एक पोस्ट के जरिए बेटी के डाक नाम यानी निकनेम का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी के साथ क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, “देवी का डाक नाम यानी पेट नेम मिष्टी है। उसको यह नाम उसकी पसंदीदा मुमू मां ने दिया है। यह नाम उस पर पूरी तरह से सूट कर रहा है। बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।

ये भी पढ़ें :कनाडा में देह व्यापार करके पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं भारतीय मूल की लड़कियां, ऑनलाइन होता है सारा काम

बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओ मिष्ठी देवी, कितना खूबसूरत नाम है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह मेरे पसंदीदा नामों से एक है।” बता दें कि हाल ही में पिता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने बेटी देवी के लिए ऑडी क्यूट 7 कार खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “देवी की नई राइड, दुर्गा दुर्गा।

 

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण की नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय तक डेटिंग के बाद साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली थी। शादी के करीब 6 साल बाद यानी साल 2022 में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम देवी रखा गया। फिलहाल बिपाशा और करण फिल्मों से दूर रखकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं और पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई में बन रहे BAPS मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट,देखें तस्वीरें

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *