Bigg Boss OTT: जैड हदीद संग आकांक्षा पुरी ने पार की सारी हदें, घरवालों के चेहरे से उड़ गई हवाइयां

Bigg Boss OTT: जैड हदीद संग आकांक्षा पुरी ने पार की सारी हदें, घरवालों के चेहरे से उड़ गई हवाइयां

Akanksha Puri smooches Jad Hadid in Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी 2 का सफर अब रोमांचक होना शुरू हो चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स अपने तीखे बोलों और चौंकाने वाले खुलासों की वजह से लगातार सुर्खियां बटोरे हैं। मगर अब बिग बॉस ओटीटी 2 में कुछ ऐसा हुआ है जिसने दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी सन्न करके रख दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 में जैड हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच नजदीकियां शुरू से ही बढ़ती देखी गई थी। अब ये दोनों सितारे खुल्लम-खुल्ला घरवालों और कैमरों के सामने एक दूसरे को स्मूच करते दिखे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 की लाइव स्ट्रीमिंग से ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें : सलमान खान ने फैमिली फोटो शेयर कर फैंस को दी बकरीद की मुबारकबाद 

आकांक्षा पुरी ने जैड हदीद को 30 सेकेंड्स तक किया स्मूच
टीवी सीरियल स्टार आकांक्षा पुरी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में एक टास्क के दौरान जैड हदीद के साथ क्लोज हो गईं। जिसके बाद दोनों सितारे खुल्लम-खुल्ला एक दूसरे को स्मूच करने लगे। इस दौरान सभी घरवाले गार्डन एरिया में ही एकत्रित थे। जहां आकांक्षा पुरी और जैड हदीद ने एक दूसरे को करीब 30 सेकेंड्स तक स्मूच किया। इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

आकांक्षा पुरी और जैड हदीद ने एक दूसरे को किया लिप-किस

आकांक्षा पुरी और जैड हदीद की हरकत पर खौला दर्शकों का खून
आकांक्षा पुरी और जैड हदीद का ये वीडियो हर किसी का ध्यान खींच ले गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों को ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और लोगों ने जमकर जैड हदीद और आकांक्षा पुरी की क्लास लगा दी है। एक यूजर ने ये वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा, ‘सलमान खान ने तो कहा था कि उनके ओटीटी में सब सीमा में रहेंगे। मगर ये तो। अब देखना होगा सलमान खान इस पर क्या कमेंट करते हैं।’ तो एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सलमान खान चले थे इसे संस्कारी शो बनाने।’ लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं आकांक्षा पुरी
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि टीवी सीरियल अदाकारा आकांक्षा पुरी एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड रही हैं। दोनों का इस शो के दौरान ही बुरा ब्रेकअप हो गया था। जिसके बारे में जैड हदीद से बीते दिनों ही आकांक्षा पुरी ने खुलकर बात की थी।

ये भी पढ़ें :भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता बनीं ‘अग्निवीर’, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे बधाइयां

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *