सोनम कपूर के बेटे को देखकर रो पड़ीं मौसी रिया कपूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की भांजे की पहली झलक

सोनम कपूर के बेटे को देखकर रो पड़ीं मौसी रिया कपूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की भांजे की पहली झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बन गई हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा 20 अगस्त को एक नन्हे से राजकुमार के माता पिता बन गए। इस नए मेहमान के आने से कपूर और आहूजा खानदान में जबरदस्त खुशियां छाई हुईं हैं। इस खबर ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि फैंस को भी बहुत खुशी दी है। वहीं फैन्स भी अब सोनम कपूर के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि मार्च के महीने में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ साझा की थी। अब हाल ही में सोनम कपूर की बहन रिया ने फैंस को थोड़ी खुशी दे दी है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनके भांजे की पहली झलक दिखाई दे रही है।

रिया कपूर ने शेयर की पहली झलक: सोनम कपूर की बहन रिया ने अपनी भांजे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। रिया ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया की मां और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी नजर आ रही है। हालांकि इस तस्वीर में उनके न्यूबोर्न बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं बेबी के फेस पर बटरफ्लाई इमोजी पोस्ट किया गया है। इस तस्वीर से पता चल रहा है की ये उस वक्त क्लिक की गई है जब रिया ने पहली बार अपने भांजे को देखा था।

सामने आई तस्वीर में रिया काफी भावुक होती नजर आ रहीं हैं। जब रिया ने पहली बार अपने भांजे को देखा तो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं। जिसे प्यार से रिया अपने भांजे को देख रही है वो सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है। रिया के इस हाल को देखकर लोग उनसे काफी रिलेट कर पा रहें हैं। कई लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया। साथ ही बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने भाई बहन के बच्चे को देखा तो वो भी ऐसे ही इमोशनल हो गए थे।

भांजे को देखकर इमोशनल हो गईं थीं रिया: इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करने के साथ ही रिया ने बेहद ही प्यारा कैप्शन भी लिखा। रिया ने लिखा- रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस काफी ज्यादा है। ये मूवमेंट अनरियल है। सोनम कपूर मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। तुम एक स्ट्रांग मम्मी हो और आनंद आहूजा सबसे प्यारे डैड। सुनीता कपूर नई नानी बनी हैं।रिया ने अपने परिवार को अपने पोस्ट में मेन्शन किया है। इस तस्वीर में सुनीता कपूर भी बच्चे को देख कर बेहद खुशी जताते नजर आ रही हैं। अपने नाती को देखकर वो भी काफी इमोशनल हो गईं।

बता दें कि पिछले दिनों सोनम कपूर की कई बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में सोनम ने खुलकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। वो स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी की हालत में ही उन्होंने कॉफी विद करण शो में हिस्सा लिया था। वो अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं थीं। अभी तक सोनम कपूर की भी तस्वीर सामने नहीं आई है। न्यू मम्मी बनने के बाद फैन्स उनका चेहरा भी देखने के लिए बेताब हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *